ज्यादा सोचना छोड़ो एक गांव में एक लड़का रहता था वो अपनी बीती बुरी यादों को भूल नहीं पा रहा था और हर वक्त उसी चीज के बारे में सोचता रहता। वो अपनी बार बार सोचने की आदत से परेशान हो गया था। उसे थोड़ा सा कोई कुछ कह देता था या फिर उसके साथ कुछ थोड़ा सा गलत हो जाता। तो वो बस उसी बात में अटक के रह जाता था और उस एक घटना के बारे में पूरे दिन सोचता रहता। वही बात उसके दिमाग में हर वक्त घूमती रहती। खुद के साथ हुई किसी बुरी घटना के लिए अपनी किस्मत और भगवान को कोसता रहता, या फिर अपने मन में उस इंसान से बदला लेने के लिए खयाली पुलाव बनाता रहता, अगर कोई उसे कुछ कहे देता था तो उसे लगता था के उसके साथ किसी ने कुछ गलत किया है, आपनी इस ज्यादा सोचने की आदत से वो परेशां था और इसकी वजह से लोगों के साथ उसके अच्छे रिश्ते नहीं बन पाते थे. और ना ही वो कोई काम अच्छे से कर पाता था। वो हर वक्त मानसिक अशांति की स्थिति में ही रहता था। उसकी ऐसी हालत को देखकर उसके एक दोस्त ने उसे सलाह दी, कि यहां पास के ही एक बुद्ध का आश्रम है, वह पर एक जैन मास्टर रहते है। एक बार तुम उन के पास ज...
Women's Lifestyles | Men's & Women's Hairstyles Blogs | Knowledge | Women's Safety | Women's Life