Happy World Music Day(विश्व संगीत दिवस), 21 June को World Music Day क्यो मनाया जाता है ? जानिए इसके पीछे का राज

0

 


World Music Day, 2023


विश्व संगीत दिवस, जिसे हिंदी में ‘म्यूजिक डे’ कहा जाता है, हर साल 21 जून के दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे को मनाया जाता है, इसके महत्व को मनाने और उसकी जगह बनाने के लिए दुनिया भर में इस दिन को मनाया जाता है इस दिन को जबरदस्ती नहीं मनाया जाता  बल्कि आज के दिन लोग संगीत का आनंद लेते हैं, इसको मनाने के लिए आप अपने पसंद के संगीतकारों के गाने सुनकर अपने दिन को मनोरंजक बना सकते हैं, आज के दिन लोग सिंगर को  सम्मान देते हैं जिनके गाने उन्हें पसंद है हमें उम्मीद है कि आप भी ऐसा ही करेंगे। 


विश्व संगीत दिवस की शुरुआत 1982 में  फ्रांस के एक संगीत दिवस 'फेट दे ला म्यूजिक’ के रूप में हुई थी। ये दिन बड़ी संख्या में म्यूजिक को पसंद करने वाले लोगों, और संगीतकार और लोगो ने इसको मनाना शुरू कर दिया, और समय के साथ-साथ यह उनकी आदत बन गई है।  अब हर साल वर्ल्ड म्यूजिक डे को अपनी पहचान के रूप में मनाते हैं


म्यूजिक न केवल भारत की संस्कृति का एक मजबूत हिस्सा है बल्कि यह अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के बीच एक समाज से स्थापित करने का एक मजदूर माध्यम भी है,  आज के दिन लोग अपने मनपसंद गाने सुनकर इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं लाइव संगीत कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और संगीत प्रदर्शनों को देखते हैं यह दिन म्यूजिक से जुड़े अलग-अलग इवेंट्स का हिस्सा बन गया है जिसमें संगीत कार्यक्रम कंसर्ट संगीत प्रदर्शन गायन प्रतियोगिता यह सब शामिल होते हैं


वर्ल्ड म्यूजिक डे बहुत जरूरी है जो लोग म्यूजिक को मान्यता देते हैं जिनके अंदर म्यूजिक की समझ है और उसका सम्मान करते हैं, संगीत उन लोगों को एकता और खुशहाली की भावना देता है यह ऐसा मौका है जब लोग अपनी आवाजों को सुनाने और संगीत को बढ़ावा देने के लिए कोशिश करते रहते है, आज आप इस दिन को गाने सुनकर यह गाने गा कर इंजॉय कर सकते हैं


विश्व संगीत दिवस को मनाने के पीछे का जो मुख्य कारण है वह यह है कि संगीत को मान्यता और महत्व देना बहुत जरूरी है। यह दिन संगीत के प्रेमियों संगीतकार और संगीत जगत के लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम करता है इस दिन के माध्यम से संगीत की सार्वभौमिकता और सामान्य मान्यता को बढ़ावा मिलता है


संगीत हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा है और अलग-अलग संस्कृतियों भाषाओं और लोगों को एकजुट करने का बहुत ही अच्छा माध्यम है संगीत हमारी भावनाओं, भाषाओं और संगीत तकनीकों की एक विस्तृत विविधता को प्रकट करता है इसलिए विश्व संगीत दिवस एक अवसर के रूप में काम करता है ताकि हम संगीत की भूमिका को समझ सके और उसको महत्व दे सकें।


आज का दिन म्यूजिक का दिन है तो इस दिन को म्यूजिक के साथ एंजॉय करें अपने दोस्तों के साथ घूमने जाए म्यूजिक सुने संगीतकारों के कॉन्सर्ट में जाएं या फिर खुद गाना गाकर अपनी प्रतिभा को जाने आज के दिन आप संगीत से जुड़ी किसी भी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं हमें उम्मीद है कि आप इस दिन को दिल खोल के इंजॉय करेंगे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top