4K Resolution क्या है ? Advantages & Disadvantages पूरी जानकारी Hindi में

0

4K Resolution क्या है ?

हेलो दोस्तों स्वागत है आपकाहमारे और आपके इस चैनल पर। आज हम टेक्नोलॉजी की ब्रांच से एक और टॉपिक लेकर आये है जिसके बारे  में जानना आपके लिए बहुत जरुरी है। उस टॉपिक का नाम है 4k या 4k resolution क्या है। हम सबने इसके बारे सुना तो बहुत है केलिन इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इसी जानकारी को ध्यान में रकते हुए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। 

दरअसल 4K का मतलब होता है 4K Resolution, इसका अर्थ है 4000 पिक्सल एक स्क्रीन पर होना। जब आप कोई ऑनलाइन मूवी देखते है तो वहा पर आपको पिक्चर की quality बढ़ाने के लिए काफी सारे ऑप्शन मिलते है जैसे - 144p, 240p, 360p, 480p, 720p, 1080p(HD) 1440p(FULL HD), 2160p(4K), इनका मतलब होता है एक स्क्रीन पर वर्टिकली कितने पिक्सल होंगे। अगर हम 4K की बात करे तो horizontally 3840p और vertically 2160p होंगे (3840p 2160p ⇒ 4K Standard) स्क्रीन पर जितने ज्यादा पिक्सल होंगे, पिक्चर उतनी ही साफ़ और सुन्दर दिखाई देगी।

4K में K का मतलब होता है 1000 या किलो जो 4000 पिक्सल के बराबर होता है, इससे ये साबित होता है के एक ऐसा टीवी जो 4000 Horizontally पिक्सल रेसुलेशन को प्राप्त कर चूका है। स्क्रीन पर जितनी ज्यादा पिक्सल्स होंगी उतना ही रेसुलेशन ज्यादा होगा और उतनी ही साफ़ पिक्चर दिखाई देगी। इतनी हाई क्वालिटी को एक्सप्रिएंस करने के लिए बड़ी स्क्रीन की जरुरत पड़ती है इसलिए कंपनी इतनी क्लियर रेसुलेशन के लिए बड़ी स्क्रीन वाले टीवी बनाती है। जिससे आपको एक बेहतर अनुभव हो सके। 

4K Resolution सब्द हमें बताता है के छोटे छोटे dots Pixels एक साथ कैसे Display पर रखे गए है। जब कोई पिक्चर स्क्रीन पर चल रही होती है तो ये छोटे छोटे dots Pixels एक साथ जुड़कर उस पिक्चर को बनाते है 

4K टीवी अब मार्किट में अपनी रफ़्तार पकड़ रहे है। अब आप ऑनलाइन वीडियो या मूव के नीचे आपको 4k रेसुलेशन का ऑप्शन भी देखने को मिल जायेगा। हम आपको आगे  4K रेसुलेशन के बारे में पूरी जानकारी देंगे। पहले आप देखते होंगे के 1080Pp जिसको Blu-ray भी कहा जाता है इसी को ही सबसे साफ़  पिक्चर Quality माना जाता था। लेकिन बढ़ती खोज के साथ आविष्कारकों ने  पिक्चर की क्वालिटी को और बेहतर और साफ़ बनाने की कोशिस की है। 

धीरे धीरे ये पिक्चर को और ज्यादा क्लियर करने का सिलसिला चलता रहेगा। अभी तो हम आपको 4K रेसुलेशन के बारे में बता रहे है लेकिन जल्द ही हम इससे भी साफ़ दिखने वाली पिक्चर क्वालिटी के बारे में बात करेंगे जिसको 8K resulation बोलते है, जो 4K रेसुलेशन से दुगनी साफ़ पिक्चर क्वालिटी है। इस आर्टिकल में हम आपको 8K Resolution के बारे में थोड़ा सा इंट्रोडक्शन दे देंगे। 

कंपनी का 4K या 8K रेसुलेशन टीवी बनाने का मकसद यह हे के जिससे उनकी ऑडियंस को रीयलिस्टिक अनुभव सके, और उनको टीवी में देखते समय उन्हें रियलिटी का एक्सप्रिएंस हो सके, हम जब इतनी क्लियर पिक्चर देखते है तो हम ऐसा अहसास होता है के वो हमारे बिलकुल सामने है या फिर कोई मूवी देखते समय लगता है के हम मूव में ही है। 

4K Resulation का इतिहास (History of 4K Resolution)

सन 1984 में hitachi कंपनी ने सबसे पहले CMOS ग्राफिक प्रोसेसर ARTC HD63484 जारी किया। जो 4K रेसुलेशन तक पिक्चर दिखाने में सक्षम था। पहला कमर्शियल 4K Resulation डिजिटल कैमरा सन 2003 में introduce किया गया था जिसका नाम Dalsa origin था। इस कैमरे का इस्तेमाल फिल्म शूट करने के लिए किया जाता था। धीरे धीरे 4K टेक्नोलॉजी को पूरी दुनिया भर में विकसित किया जाने लगा था दुनिया भर में अलग विश्वविद्यालयो में इसके बारे में अध्यन होने लगा। 

2010 में 4K कैमरे से शूट होने वाली वीडियो को Youtube ने सपोर्ट करना शुरू कर दिया था। 2013 Youtube ने वीडियो को 4K रेसुलेशन में देखने का ऑप्शन प्रोवाइड कर दिया था। Youtube का मालिक Google ने VP9 वीडियो कोडिंग फॉरमेट को बनाया जो High Efficiency Video Coding के मुकाबले 4K Videos के लिए ज्यादा Sutable था। 

2004 में sony ने पहला 4K प्रोजेक्टर पेश कर दिया था और देखते ही देखते 2011 में थेटर में 4K फिल्म्स लगना शुरू हो गयी थी। 2012 में सोनी ने Home Theater Projecter पेश किया। यहां तक की 2019 में 6K और 8K केमरो से फिल्म शूट करके थिएटर पर दिखाना शुरू हो गया था। 2014 में NETFLIX और Amazon ने 4K वीडियो शूटिंग करना  शुरू किया। 2016 में पहला प्लेयर बनाया गया जो 4K रेसुलेशन सपोर्ट करने में सक्षम था। ये प्लेयर अल्ट्रा HD Blu-ray वीडियो को भी सपोर्ट कर सकता था। 

अगस्त 2016 में microsoft ने पहला 4K Xbox One S जारी किया जो सिर्फ 4K और ब्लू-रे videos को ही सपोर्ट करता था गेम्स को नहीं। इसके बाद सोनी ने नवंबर 2016 में PlayStation 4 pro पेश किया जो स्ट्रीमिंग और गेमिंग दोनों के लिए सपोर्टबल था। 2017 में Microsoft Xbox One X जारी किया जो स्ट्रीमिंग ओर गेमिंग दोनों को सपोर्ट करता था। 

4K Resolution इतना better कैसे है ?

दरअसल 4K रेसोलुशन में 1080p ब्लू-रे पिक्चर से चार गुना ज्यादा पिक्सल होता है और दो गुना ज्यादा clearty होती है। और सामान साइज वाले टीवी में भी 4K अपनी क्वालिटी नहीं खोती। स्क्रीन पर जितने ज्यादा पिक्सल्स मौजूद होंगे उतनी ही पिक्चर साफ़ दिखाई देगी।


   

4K Standards और Terminology क्या होते है ?

4K के का मतलब तो आप जान ही चुके है हमने आपको ऊपर बताया था के 4K को 4 किलो या 4000 होता है जिसका अर्थ होता है एक स्क्रीन पर horizontally 4000 पिक्सल का मौजूद होना। वैसे तो 4K ओर 2160p बराबर  होता है लेकिन मार्किट में पिक्चर को अट्रैक्टिव बनाने के लिए 4K term ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्योकि ये सुनने में ज्यादा अच्छा लगता है फिर भले ही 3840p  2160p पिक्सल 8.3 मेगापिक्सल के बराबर ही क्यों न हो।     

Resolutions क्या होता है ?

3840p ✖ 2160p क्या है ?

3840p ✖ 2160p पिक्सल 4K Resulation होता है, जिसका अर्थ  होता है स्क्रीन में हॉरिज़ॉन्टली 4000 पिक्सल का होना। अब उस स्क्रीन का ratio 16:9 होता है जिसमे टोटल 8,294,400 पिक्सल्स मौजूद होते है ये रेसुलेशन, 1080p (1920p ✖ 1080p) से 4 गुना पिक्सल और 2 गुना ज्यादा रेसुलेशन होता है। और 720p (1280p ✖ 720p) से 9 गुना ज्यादा पिक्सल और 3 गुना रेसुलेशन होता है।  

4096p ✖ 2160p क्या होता है ?

इस रेसुलेशन का इस्तेमाल सिनेमा थिएटर में किया जाता है जिसकी स्क्रीन का साइज ratio 256:135 होता है जिसके अंदर total 8,847,360 पिक्सेल होती है इसे सिनेमा डिजिटल प्रोडक्शन में डिजिटल सिनेमा में सबसे 4K रेसुलेशन फिल्म को पेश किया जाता है जो 4K डिजिटल प्रोजेक्टर और मॉनिटर का मूल संकल्प है।   

4096p ✖ 2160p ( Full Frame 256:135 Ratio है या 1.90:1 ) 

3996p ✖ 2160p ( Flat Crop, 1.85:1 Aspect Ratio है )

4096p ✖ 1716p ( CinemaScope Crop 2.39:1 Aspect Ratio है )

Non-Standardized 4K Resolutions 

4096p ✖ 2560p (1.60:1 या 16:10 ratio) - 2013 में इसको डिज़ाइन किया गया था Canon DP-V3010, 4K मॉनिटर के लिए, जिसका इस्तेमाल सिनेमा फूटगे में किया जाता था  

⇒ 4096p ✖ 2304p (1.77:1 या 16.9 ratio) - इस रेसोलुशन का उपयोग LG UltraFine 22MD4KA 4K मॉनिटर में किया गया था जो साइज में 21.5 इंच (55 cm) का था। इस मॉनिटर को 2016 में apple और LG के द्वारा पेश किया गया था। इस रेटिना को Apple iMac कंप्यूटर में भी इस्तेमाल किया गया था। 

⇒ 3840p ✖ 2400p (1.60:1 or 16:10) - इस रेसोलुशन का इस्तेमाल 2001-2002 में IBM कंपनी के T220 और T221 मॉनीटरो में किया गया था। इस रेसोलुशन को इसके दूसरे नाम WQUXGAसे भी जाना जाता है। 

⇒ 3840p ✖ 1600p (2.40:1 or 12:5) - रेसोलुशन को सबसे पहले 2016 में LG 38UC99-W 37.5 इंच (95 cm) के मॉनिटर द्वारा जारी किया गया था। काफी सारे मॉनीटरो में इस रेसोलुशन का उपयोग किया गया था। 

⇒ 3840p ✖ 1080p (3.55:1 or 32:9) - इस रेसोलुशन का इस्तेमाल 2017 में सैमसंग C49HG70 gaming मॉनिटर में किया गया था जिसकी curve स्क्रीन साइज 49 इंच (120 cm) था। 

CinemaWide 4K Resolution क्या है ?

2019 में European Union Intallectual Property Office (EUIPO) द्वारा sony को CinemaWide 4K Resolution Trademark प्रदान किया गया। sony और SID के द्वारा कुछ निम्नलिखित विशेषताओं को बताते है। 

3840p ✖ 1644p जिसका ratio  21:1 है। 

21:1 ratio में 4K (2160p) रेसोलुशन चलने में सक्षम है।

सोनी के स्मार्टफोन CinemaWide 4K डिस्प्ले मौजूद है जैसे- sony Xperia I, Sony Xperia II, Sony Xperia III

4K Resolution Advantages क्या है ?

1. 4K Picture Have More Pixel - सबसे पहला एडवांटेज तो ये है के 4K में 1080p के मुकाबले चार गुना ज्यादा पिक्सल होते है जिससे पिक्चर की क्वालिटी बढ़ जाती है। 

2. Better Picture Depth - 4K पिक्चर में आपको ज्यादा बेहतर depth देखने को मिलती है। आप  चाहे टीवी से दूर ही क्यों ना खड़े हो तब भी आपको 4K पिक्चर साफ़ नजर आएगी।

3. Better Colours Handling - 4K पिक्चर में आपको कमाल की रंग कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। जिससे आपको 2d पिक्चर में भी 3D पिक्चर का अहसास होता है। कलर हैंडलिंग एक बहुत जरुरी हिस्सा है 4k टीवी के अंदर जिससे साधारण पिक्चर भी realistic दिखाई देती है। 

4. Immresive Exprience - जब हम 4K रेसोलुशन की पिक्चर देखते है तो हमे एक अलग लेवल का अनुभव  होता है। 4K resolution बड़ी स्क्रीन पर बड़े अच्छे से नजर आते है जिसे देखने वाले को हर एक चीज साफ़ नजर आती है। 

5. 4K is the future - जैसे के हम सब देखते के 1080p से बढ़कर पिक्चर क्वालटी अब 4K रेसोलुशन (2160p) तक पहुंच गयी है।  इससे साफ़ पता चल रहा है के फ्यूचर में हमें और भी ज्यादा साफ़ पिक्चर देखने का अनुभव होगा। 

6. low price - 4K TVs के दाम अब पहले से कम हो चुके है अमेज़न जैसी बड़ी साइट पर आपको 4K टीवी 35000 रुपए में मिल जायेगा। 

7. makes 3D better - 4K रेसोलुशन से साथ साथ आप 3d पिक्चर का भी आनद ले सकते है 4k टेक्नोलॉजी 3D अनुभव को पहले से ज्यादा बढ़ा सकती है। 

4K Resolutions Disadvantages क्या है ?

1. 4k पिक्चर को देखने का असली मजा बड़ी स्क्रीन पर ही देखने में है। अगर आप 4K कंटेंट को छोटी स्क्रीन पर देखेंगे तो आपको वो अनुभव नहीं होगा जो 4K hd स्क्रीन पर होगा। 

2. पिछले कुछ सालो में 4K टीवी की कीमत कम होती दिखी है लेकिन मिडिल क्लास लोगो के लिए ये अभी भी एक बड़ी कीमत है जिसको दे पाना उनके लिए बड़ी बात है। 

3. 4K टीवी में रेसोलुशन ही सब कुछ नही होता, कलर कॉम्बिनेशन, कंट्रास्ट, ब्राइटनेस भी बड़ी भूमिका निभाते है जिससे एक साधारण  पिक्चर की क्वालिटी बढ़ जाती है। 

4. 4K  Resolution नई टेक्नोलॉजी है जिसके कारण इंटरनेट पर इसके लिए ज्यादा डाटा मौजूद नहीं है। जो की एक बड़ा डिसएडवांटेज है ,हलाकि अब बहुत सी फिल्म इंडस्ट्री 4K फिल्म्स शूट करने लगी है। कुछ सालो में 4K कंटेंट की पूर्ति हो जाएगी। 

5. 4K फाइल्स अधिक डेटा धरती है अगर एक 4K वीडियो की बात करे तो वो भी कमसे काम 30 GB डेटा घेरती है.जिसको एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करना मुश्किल और बहुत लम्बा प्रोसेस है। 

6. 4K वीडियोस को चलाने के लिए हाई इंटरनेट स्पीड की जरुरत पड़ती है जो अभी के समय में इतनी नहीं है। इसलिए जब आप youtube पर कोई वीडियो 4K में चलाते है तो वो बिच बिच में रुख सकती है।    

8K Resolution क्या है ?

8K Resolution का मतलब  horizontally 8000 पिक्सेल का होना। 8K (7680p ✖ 4320p) की शुरुआत 1995 मे हुई थी। ये 4K पिक्सेल से दो गुना ज्यादा पिक्सेल घेरता है। इसमें कोई शक नहीं है के 8K रसोलूशन्स 4K से दुगना बेहतर और रीयलिस्टिक अनुभव कराएगा, जिसमे तस्वीर 4K से ज्यादा साफ़ नजर आएगी। 8K रेसोलुशन 4K रेसोलुशन का ही एक बढ़ता कदम है जिसको पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की कोसिस की जा रही है। 

आज अपने सीखा है के 4K Resolution क्या होता है। उम्मीद करते है के आपको हमरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा, ऐसे ही टेक्नोलॉजी से रिलेटेड टॉपिक्स हम आपके लिए लाते रहते है। मिलते है अगले एक और इन्फोर्मटिवे आर्टिकल में तब तक के लिए धन्यवाद।    

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top